WALK IN INTERVIEW FOR VARIOUS POSTS AT KRISHI VIGYAN KENDRA GOVINDNAGAR (Resume kvkgovindnagar2017@gmail.com  पे भेजे )

किसान भाइयों से महत्वपूर्ण अपील

भारत सरकार के ICAR CSR कानक्लेव 202 6 में  "किसान सारथि" मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों से 5 प्रश्नों का फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है।

आप सभी किसान भाइयों से विनम्र अनुरोध है कि 15 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से किसान सारथि ऐप में उपलब्ध 5 प्रश्नों वाले फीडबैक फॉर्म को अवश्य भरें एवं इस महत्वपूर्ण पहल में अपना सहयोग प्रदान करें।

आपका फीडबैक कृषि सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

किसान सारथि ऐप का उपयोग कैसे करें?
ऐप के उपयोग की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://youtube.com/shorts/jxymXlPUINA

स्टेप 1: अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें।

ऐप डाउनलोड करें:

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kisansarthi.farmer&pcampaignid=web_share

स्टेप 2: सर्च बॉक्स में "किसान सारथि" लिखकर ऐप खोजें और Install करें।

स्टेप 3: ऐप इंस्टॉल होने के बाद Open करें और अपनी भाषा का चयन करें।

स्टेप 4: Location (लोकेशन) की अनुमति दें और आगे बढ़ें

स्टेप 5: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 6: मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें। OTP दर्ज करते ही आपका प्रोफ़ाइल पेज खुल जाएगा।

स्टेप 7: प्रोफ़ाइल में निम्न जानकारी भरें

  • नाम
  • आयु
  • राज्य
  • जिला
  • विकासखंड (ब्लॉक)
  • गाँव का नाम
  • संबंधित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) का नाम

इसके बाद "अगला (Next)" पर क्लिक करें।

बधाई हो! आपका पंजीयन सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

अब बारी है पोल (Poll) में भाग लेने की

अपना फीडबैक दें किसानों की आवाज़ को सशक्त बनाएं।

कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)

15 जुलाई, दोपहर 12:00 बजे से किसान सारथि ऐप में उपलब्ध 5 प्रश्नों वाले फीडबैक (Poll) में अवश्य भाग लें।

आपका बहुमूल्य फीडबैक भारत सरकार को किसान-केंद्रित सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता करेगा।

आपकी राय किसानों की आवाज़।

ऐप डाउनलोड करें:

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kisansarthi.farmer&pcampaignid=web_share

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेले का प्रथम दिन : दो केंद्रीय मंत्री ने लिया जैविक खेती और नर्सरी प्रशिक्षण की जानकारी

 
रायसेन जिले में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले के प्रथम दिवस पर आज मा. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।
इस दौरान मा. केंद्रीय क़ृषि मंत्री श्री चौहान भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर के स्टाल पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग से बताया कि केंद्र शत प्रतिशत प्रक्षेत्र पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करता है जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण एवं उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । साथ ही केंद्र पर युवा किसान के लिये नर्सरी बनाने के प्रशिक्षण की जानकारी दी कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर मे किसान नर्सरी प्रशिक्षण लेकर आज युवा लाखों रुपए कमा रहे हैं
माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज जी ने विशेष रूप से न्यास द्वारा निर्मित “गोविंद देशी घी” की सराहना करते हुए इसकी गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वदेशी एवं जैविक उत्पाद किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं।
मेले में किसानों के लिए नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि उपकरणों तथा कृषि से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बड़ी संख्या में किसान मेले में पहुंचकर नई तकनीकों को समझ रहे हैं और अपने कृषि कार्यों में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
कृषि मेला क्षेत्र के किसानों के लिए ज्ञान और तकनीक का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।
🍄 मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण – सीखें, कमाएँ और बनें आत्मनिर्भर! 🌱
कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर (जिला–नर्मदापुरम) द्वारा 27 से 31 जुलाई 2026 तक मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
✅ मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक
✅ स्पॉन से उत्पादन तक सम्पूर्ण जानकारी
✅ रोग एवं कीट प्रबंधन
✅ कटाई, पैकेजिंग एवं विपणन
✅ स्वरोजगार एवं आय बढ़ाने के अवसर
👨‍🌾 किसान | 👩‍🌾 महिला समूह | 🧑‍🎓 युवा | 👥 स्वयं सहायता समूह एवं इच्छुक प्रतिभागी आमंत्रित हैं।
📅 प्रशिक्षण अवधि: 27–31 जुलाई 2026
📍 स्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, जिला–नर्मदापुरम (म.प्र.)
📞 संपर्क एवं पंजीयन: 9406623293
🌾 कम लागत – अधिक मुनाफा | मशरूम उत्पादन अपनाएँ, स्वरोजगार बढ़ाएँ।

आई.सी.ए.आर-ए.टी.ए.आर.आई, क्षेत्र-9, जबलपुर का 46वाँ स्थापना दिवस समारोह

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (एटीएआरआई), क्षेत्र-9, जबलपुर में संस्थान का 46वाँ स्थापना दिवस समारोह गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम से जुड़े दो प्रगतिशील किसानों को जैविक कृषि में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित किसानों में श्री सुभाष पटेल (सोहागपुर) एवं श्री अंकित पटेल (पिपरिया) शामिल हैं, जिन्होंने रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती को अपनाया और उच्च उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का आदर्श प्रस्तुत किया। दोनों किसानों की उपलब्धियों ने न केवल क्षेत्रीय स्तर पर बल्कि व्यापक स्तर पर भी प्रेरणादायी उदाहरण स्थापित किया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. राजवीर सिंह, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रो. डॉ.पी.के. मिश्रा एवं ए.टी.ए.आर.आई. जबलपुर के निदेशक डॉ.एस.आर.के. सिंह उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने किसानों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि जैविक कृषि भविष्य की आवश्यकता है और किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित होना चाहिए।

इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित श्री बाबूलाल दहिया (सतना) ने विशेष सत्र में प्राकृतिक खेती पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने पारंपरिक खेती की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मिट्टी, जल और पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए प्राकृतिक खेती ही टिकाऊ कृषि का आधार है।

समारोह में वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीकों, पारंपरिक ज्ञान और जैविक खेती की पद्धतियों से जोड़कर सतत कृषि को बढ़ावा देना रहा।

सीखिए मशरूम उत्पादन और बनिए सफल उद्यमी!

🌾 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – 20वीं किस्त वितरण कार्यक्रम 🌾

📍 कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वाराणसी से किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का सीधा प्रसारण तथा खरीफ फसल एवं आधुनिक कृषि तकनीकों पर परिचर्चा, साथ ही

कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

🗓️ तारीख : 02 अगस्त 2025 (शनिवार) 🕚 समय : प्रातः 10:30 बजे

📌 स्थान : कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम

👨‍🌾 सभी किसान भाइयों-बहनों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

 

 

 

धान में जैविक तरीको से करे कीट एवं खरपतवार प्रबंधन

धान में जैविक तरीके से करे पोषक प्रबंधन

DAP के विकल्प फसलवार उर्वरक मात्रा (प्रति हेक्टेयर)

Comments

  1. The website design looks great—clean, user-friendly, and visually appealing! It definitely has the potential to attract more visitors. Maybe adding even more engaging content (like interactive posts, videos, or expert insights) could take it to the next level. Keep up the good work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *